Breaking News

जौनपुर। सुरेरी में महिला की पिटाई करते हुए पुलिसकर्मी की वीडियो वायरल होने पर सिपाही निलंबित

जौनपुर। जिले के सुरेरी थाना के सामने के मुख्य गेट पर मंगलवार को पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान यूपी के शासन के महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति का नायाब नबूना देखने को मिला है जहां एक पुलिसकर्मी अपनी शक्ति दिखाते हुए महिला की पिटाई करते हुए देखा जा रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। फिलहाल मामले की संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक ने कथित सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच का आदेश दे दिया है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह सुरेरी थाने के मुख्य गेट के पास पुलिसकर्मीयो द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक युवक और उसके साथ मौजूद महिला के परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पुलिसकर्मियों द्वारा महिला और परिजनों के साथ अभद्रता की गई। वायरल वीडियो में महिला पुलिस कर्मियों का विरोध करती दिख रही है। जब पुलिस कर्मियों द्वारा परिजनों के साथ अभद्रता जारी रखा तो वह वीडियो बनाने लगी। इसके बाद सिपाही अपना आपा खो बैठा और महिला को जमीन पर ही गिरा गिरा कर जमकर पिटाई कर दिया। जो मिशन शक्ति का पुलिस कर्मियों द्वारा नायाब नमूना सुरेरी में देखने को मिला। पुलिस महिलाओं के प्रति कितनी सुरक्षा की भावना रखती है यह वायरल वीडियो में देखा जा सकता है और सुरेरी पुलिस की तरह मिशन शक्ति की परिभाषा समझा जा सकता है।
हांलांकि बीआरसी 24 न्यूज़ वायरल वीडियो कि पुष्टि नहीं करती हैं। जो वायरल हो रहा है उसी को बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने वायरल वीडियो की संज्ञान में आते ही वीडियो में दिखाई पड़ रहा सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और मामले की जांच का आदेश दे दिया है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!