Breaking News

जौनपुर। तालाब में डूबने से नहा रहे दो बच्चों की मौत, मचा कोहराम

जौनपुर। जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के पराहित गांव में तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। गांव में हुई हृदयविदारक घटना की सूचना पर कोहराम मच गया।
पराहित गांव निवासी अरविंद का 12 वर्षीय पुत्र मोनू उर्फ सत्यम और लालबहादुर का 9 वर्षीय पुत्र उमंग मंगलवार को सुबह दस से ग्यारह बजे के बीच घर पर बिना किसी को बताए गांव के बगल स्थित तालाब में नहाने चले गए। क्योंकि घर की महिलाएं पुरुष गेहूं के खेतों कटाई करने सुबह ही खेतों में चले गए थे। देर सायं खेत से लौटने के बाद दोनों घर पर बच्चे घर पर नहीं मिले तो उनकी खोजबीन शुरू हुई। काफी खोजबीन के बाद घर के बगल लगभग पाँच सौ मीटर की दूरी पर दोनों का शव तालाब में पड़े होने की सूचना मिली।ग्रामवासियों के अनुसार दोनों नहाते गहरे पानी में चले गए ,जिससे डूबने से दोनों की मौत हो गई। सभी गांव वाले उक्त तालाब के पास पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकलवाये। घटना की सूचना पर पहुंची दोनों मृतको की माताओं का रो रो कर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में दो मौत होने से सन्नाटा छा गया। किसी के घर पर चूल्हे नहीं जले। मृतक बालक मोनू उर्फ सत्यम के पिता लालबहादुर दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। मां ज्ञानमती घर पर रहती है।सत्यम तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ता था। वहीं मृतक उमंग के पिता मुंबई रहते है जबकि मां रीनू गांव में रहकर परिवार देखती है। घटना सूचना पर पिता वह भी घर के लिए ट्रेन में बैठ गए। उनके दो पुत्रों में मृतक उमंग बड़ा था। गांव स्थित किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 7 का छात्र था। वही देर रात घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने ने दोनों का शव कब्जे में लेकर बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!