Breaking News

जौनपुर। स्कूल चलो अभियान को लेकर विधायक ने दिखाई हरी झंडी और किया निःशुल्क पुस्तक वितरण

जौनपुर। जिले के विकासखंड रामनगर में स्कूल चलो अभियान 2026 एवं निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मड़ियाहूं डॉ. आर.के. पटेल के द्वारा किया गया। अध्यापक एवं बच्चों द्वारा नए सत्र में अधिक से अधिक नामांकन के लिए जागरूकता रैली निकाली गई।

फोटो-सादे कार्यक्रम में निशुल्क पुस्तक वितरण करते विधायक डॉक्टर आरके पटेल और दाएं पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह

विधायक मड़ियाहूं ने कहा कि नए सत्र में अधिक से अधिक नामांकन एवं समय से बच्चों के लिए पुस्तक वितरण कर दिया जाए। पूर्व मंडल अध्यक्ष मड़ियाहूं भाजपा राजेश सिंह ने शासन द्वारा समय से पुस्तक उपलब्ध कराए जाने की सराहना किया।  कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर सुभाष गुप्ता जी के निर्देशन में संपन्न कराया गया। ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संघ रामनगर डॉ. अरुण सिंह ने सभी को आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद सिंह ने किया कार्यक्रम में समस्त एआरपी सहित बृजेश सिंह, श्री प्रकाश सिंह, अनुराग तिवारी, छोटे लाल यादव, अशोक कुमार गौतम, आशा देवी, वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!