Breaking News

जौनपुर। पुलिस मुठभेड़ में जहरखुरानी गिरोह का एक आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ रेलवे क्रासिंग के समीप मंगलवार भोर में पुलिस ने जहरखुरानी गिरोह के बदमाशों के बीच मंगलवार की भोर में चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ पर मंगलवार की भोर में मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक तेज बहादुर सिंह को सूचना मिली की 18 मार्च को एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देने व महिला को बेहोशी की हालत में चिरैया मोड़ के समीप सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गए थे। जिसमें पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार की भोर में बाइक सवार चार आरोपितों से पुलिस मुठभेड़ हो गया। जिसमें पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दिया। जबाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली से अंतर्जनपदीय जहरखुरानी गिरोह का पंकज निषाद पुत्र महेन्द्र निषाद निवासी लेदौरा थाना अहिरौला आजमगढ़ के पैर में गोली लग गई। वहीं बाकी तीन आरोपित बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। वहीं पकड़े गए आरोपित पंकज निषाद के पास से तलाशी के दौरान एक 315 बोर तमंचा एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, नौ हजार रुपए नगद बरामद किया। उक्त घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने पकड़े गए आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पकड़े गए आरोपित के ऊपर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय, रामचंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे। सीओ अजीत सिंह चौहान ने कहा कि फरार आरोपितो की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!