Breaking News

मुंबई। महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, एसएम खान ने विपक्ष पर साधा निशाना

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। महिला आरक्षण बिल पास न हो पाने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एसएम खान ने विपक्ष पर तीखी आलोचना की है।

👆महिला आरक्षण बिल पर वक्तव्य देते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एसएम खान।

शनिवार को जोगेश्वरी (पश्चिम) स्थित संस्था कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएम खान ने कहा कि विपक्ष ने जानबूझकर ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम को गिराकर महिलाओं के अधिकारों के रास्ते में बाधा डाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने बिल का विरोध कर देश की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष ने परिसीमन के मुद्दे को बहाना बनाकर बिल को पास होने से रोका और महिला सशक्तिकरण के इस ऐतिहासिक कदम का जश्न मनाने के बजाय उसे विफल करने में लगा रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘अंतरात्मा की आवाज पर वोट’ देने की अपील को ठुकराने को भी विपक्ष की बड़ी चूक बताया।
एसएम खान ने कहा कि विपक्ष ने एक ऐतिहासिक अवसर गंवा दिया है, जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला समाज की उपस्थिति रही।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!