Breaking News

मुंबई। अंधेरी में श्री साईं भण्डारे का आयोजन, बड़ी संख्या में भक्तों ने किया महाप्रसाद ग्रहण

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। धार्मिक संस्था श्री साईंनाथ सेवा मंडल की ओर से अंधेरी (पूर्व) के ओल्ड नागरदास, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन मार्ग स्थित रमणिकलाल भूता ग्राउंड पर श्री साईं भण्डारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और महाप्रसाद ग्रहण किया।

👆 फोटो – आयोजक रूपेश दांडेकर अतिथि व स्थस्नीय विधायक मुरजी पटेल का सत्कार करते हुए। साथ में खड़े हैं सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी।

कार्यक्रम के आयोजक रूपेश दांडेकर ने बताया कि यह आयोजन सायमन डेविड चाल स्थित साईं बाबा की मूर्ति के 34 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लगभग 5000 लोग ने इस आयोजन में हिस्सा लिए।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक मुरजी पटेल व सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी का सत्कार किया गया।

👆 फोटो -कार्यक्रम आयोजक रूपेश दांडेकर समाजसेवी प्रमोद श्यामाचरण पाण्डेय का सत्कार करते हुए

इस अवसर पर भाजपा अंधेरी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अशोक पाण्डेय, पूर्व नगरसेविका संध्या सुनील यादव, पूर्व नगरसेवक मनोहर पांचाल, समाजसेवी प्रमोद पाण्डेय, संतोष रहाटे, जे. पी. नायर, विपुल विसारिया, आनंद उपाध्याय, किशोर धोत्रे और सुरेश कथुरे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया और महाप्रसाद ग्रहण किया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!