Breaking News

JAUNPUR. दूल्हा मर्डर केस में पुलिस की जवाबी कार्रवाई, 4 आरोपी हुए लगड़े

JAUNPUR. यूपी के जौनपुर जिले में चर्चित दूल्हा हत्याकांड के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो शूटरों को गोली लगी है, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने कुल चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा इलाके में हुई। गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में 1 मई को दूल्हा आजाद बिंद को गोली मार दी गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं, जो लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। आखिरकार पुलिस को बड़ी सफलता मिली और मुठभेड़ के दौरान चारों बदमाशों को दबोच लिया गया।
फिलहाल घायल बदमाशों का इलाज चल रहा है और पुलिस पूरे मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!