Breaking News

जौनपुर। बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर मड़ियाहूं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़कर मनाई खुशियां

जौनपुर। बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर मड़ियाहूं कोई भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी कार्यकर्ताओं ने इकट्ठे होकर भगत सिंह तिराहे से योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए गांधी पी रहे तक पहुंचे जहां पटाखे फोड़ कर खुशियां मनाएं और एक दूसरे को झालमुरी एवं मिठाइयां खिलाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंगाल में तानाशाही युग का अंत हो गया।
सोमवार को जैसे ही बंगाल में भाजपा की प्रचंड है जीत का डंका टीवी चैनलों पर दिखाई दिया भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
मड़ियाहू तहसील एवं आसपास क्षेत्रों समेत नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने इकट्ठे होकर भगत सिंह तिराहा से बैंड बाजा के साथ गांधी तिराहा पर पहुंचे और जमकर पटाखा छोड़कर खुशियां मनाई। बंगाल चुनाव में झालमुरी की राजनीति को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को झालमुरी खिलाई और मिठाइयां बांटी।
इस मौके पर भाजपा नेता आलोक कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, विनोद जायसवाल, कवलजीत सिंह गब्बर, मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, अखिल प्रताप सिंह, रिंकू गुप्ता, संतोष गुप्ता,अखिल प्रताप सिंह, चंदन केसरी, पंकज केसरी, शिव शंकर गुप्ता, नितेश सेठ, रवि मौर्य समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भाजपा का झंडा लेकर योगी मोदी जिंदाबाद की नारे लगाएं।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!