Breaking News

RAMPUR. निर्माणाधीन किसान कल्याण केंद्र भवन का विधायक ने किया भूमि पूजन

RAMPUR. जौनपुर जनपद के रामपुर विकास खंड अंतर्गत मई गांव में रविवार को किसान कल्याण केंद्र भवन का विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड के अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव एवं अवर अभियंता सत्य प्रकाश सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में लाल बहादुर पटेल, नीतेश पाठक, राकेश कुमार मिश्रा (जिला सचिव, अपना दल एस), संतोष जायसवाल (जिला उपाध्यक्ष, व्यापार मंडल), रवि शंकर गुप्ता (मनोनीत सभासद/जोन अध्यक्ष), शिव शंकर गुप्ता (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), सौरभ वर्मा (मनोनीत सभासद), प्रदीप विश्वकर्मा (व्यापार मंडल सचिव), आद्या प्रसाद गिरी और राजकुमार सेठ सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

कृषि विभाग से जुड़े अधिकारियों और विशेषज्ञों की भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी रही। कृषि विशेषज्ञ जय प्रकाश गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) धर्मेंद्र कुमार सिंह तथा विषय विशेषज्ञ डॉ. गुरु प्रसाद मौर्य ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बताया गया कि किसान कल्याण केंद्र भवन का निर्माण लगभग 86 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए मानकों के अनुरूप कार्य कराने की मांग उठाई। इस पर विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
गौरतलब है कि इससे पूर्व बिना भूमि पूजन के ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था, जिस पर 24 अप्रैल को ग्रामीणों ने घटिया गुणवत्ता की ईंट लगाए जाने का विरोध किया था। शिकायत के बाद संबंधित अधिकारियों ने जांच कर खराब ईंटों को निरस्त कर दिया था। इसके पश्चात रविवार को विधिवत भूमि पूजन कर पुनः निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया।
अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य में प्रयुक्त सभी सामग्री निर्धारित मानकों के अनुरूप होगी तथा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!