Breaking News

जौनपुर। अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

जौनपुर। अपना दल (एस) जिला इकाई मछलीशहर की मासिक समीक्षा बैठक मड़ियाहूँ स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, गांव-गांव जनचौपाल आयोजित करने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बैठक के मुख्य अतिथि मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक बैठकें आयोजित करने तथा गांवों में जनचौपाल लगाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर बहन अनुप्रिया पटेल की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।

विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव सुनील पटेल ने कहा कि जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की सक्रियता से ही पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल ने चारों विधानसभा अध्यक्षों की समीक्षा करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से गांव-गांव जनचौपाल लगाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर पटेल ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष (बौद्धिक मंच) राजनाथ पटेल, जिला पंचायत सदस्य ललई सरोज, राकेश पटेल, सुरेश पटेल, सभासद विनोद मौर्या, रेखा पाण्डेय, गुड्डी देवी, रिंकी चौरसिया, सभाजीत पटेल, सार्जन पटेल, अजीत पटेल, ऋषि जायसवाल, राहुल पटेल, चंद्रभान पटेल, नीरज पटेल, बचाऊ पटेल, विकास चौहान, भोला नाथ सरोज, अवधराज पटेल, दिनेश चौहान, डॉ. संजीव पटेल, अरशद अहमद सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!