Breaking News

जौनपुर। त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित कार ने श्रद्धालुओं को रौंदा

जौनपुर। जिले के प्रसिद्ध त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अनियंत्रित कार श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मंदिर परिसर में चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। हादसे में घायल लोगों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने दो श्रद्धालुओं की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
घटना से नाराज श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर काफी देर तक तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!