Breaking News

जौनपुर। अटरिया में भीषण दुर्घटना, दो गंभीर, डीजे ने दो बाइक एवं एक कार को मारी टक्कर

जौनपुर। जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के अटरिया गांव पास रविवार की सुबह 11:00 तेज रफ्तार डीजे ने दो बाइक एवं एक कार को टक्कर मार दिया। टक्कर से दो लोग गंभीर घायल हो गए जबकि एक बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक कार का अगला टायर भ्रष्ट हो गया। टक्कर के बाद डीजे चालक डीजे लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


बरसठी थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव निवासी विपिन सरोज 44 वर्ष और मिथलेश सरोज 30 वर्ष दोनों चचेरे भाई है। दोनों बाइक पर सवार होकर रविवार की सुबह जमालापुर से बाबतपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच गोपालापुर की तरफ से एक डीजे तेज रफ्तार से आ रही थी। डीजे वाहन अटरिया गांव में कटहल की बगीचा के पास पहुंची और सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी बाइक सवार दोनों चचेरे भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने पर डीजे मौके पर ही पीछे लगी एक और बाईक को टक्कर मारते हुए भागते समय एक कार के अगले हिस्से में टक्कर मार दिया। टक्कर से कार का अगला टायर भ्रष्ट हो गया। उसके बाद भी चालक डीजे सहित मौके से फरार हो गया।

टक्कर से दूसरी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना भाऊपुर चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर था इसलिए तुरंत चौकी प्रभारी सुग्रीव प्रसाद गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मड़ियाहूं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर दोनों की गंभीर हालत को देखते हैं जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक गुप्ता ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। डीजे और चालक की तलाश जारी है। वही चश्मदीदों ने बताया की दुर्घटना करने वाली डीजे गोपालपुर गांव के मां वैष्णो देवी का है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!