जौनपुर। जिले के रामपुर विद्युत उपकेंद्र से संबंधित 33 केवी चौरी-सुरेरी विद्युत लाइन पर लगे सभी एफ-क्लैंप को दुरुस्त करने के लिए शनिवार 10 मई 2026 को विद्युत विभाग द्वारा विशेष मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इस दौरान सुरेरी उपकेंद्र से पोषित सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी ने बताया कि लाइन की तकनीकी खराबियों को दूर करने एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है। विभाग ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी