Breaking News

जौनपुर। निशान गांव में ग्रामीण पशु आरोग्य जागरूकता शिविर आयोजित

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के निशान ग्राम पंचायत में समाजसेवी कृष्णानंद राय के आवास पर ग्राम प्रधान राजकुमार यादव की अध्यक्षता में एक दिवसीय ग्रामीण पशु आरोग्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ऋचा राय ने गोपालक किसानों को पशुओं में होने वाले खुरपका-मुंहपका, बाघी समेत विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समय-समय पर टीकाकरण कराने और पशुओं की नियमित देखभाल पर विशेष जोर दिया।
इस दौरान पशुपालकों को गोसंवर्धन से जुड़ी सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। शिविर में कीड़े की दवा, पौष्टिक औषधियां तथा बांझपन निवारण दवाओं का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. भावना कश्यप, नागेंद्र राय, सत्यम, विकास राय, बबलू राय सहित बड़ी संख्या में किसान और गोपालक मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!