जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र में गुरुवार को भैसौली गांव में युवती पर फब्तियां कसने को लेकर हुई मारपीट में पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। तहरीर में शिकायतकर्ता ने युवकों पर घर में घुसकर गाली गलौज,मारपीट समेत जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
गौरतलब हो कि युवती पर फब्तियां कसने को लेकर गुरुवार को मारपीट हो गई थी। जिसमें शिकायती द्वारा पुलिस में दी गई तहरीर में अम्बेडकर नगर जनपद के बेवाना थाना क्षेत्र के कनुआ कौइरा गांव निवासी नूर आलम समेत अन्य चार युवकों पर घर में घुसकर गाली गलौज, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरपतहा पुलिस द्वारा मामले में संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।इस बाबत थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी