Breaking News

जौनपुर। नाबालिग लड़की को भगा ले जाने पर मुकदमा

जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने पर पुलिस ने बगल गांव के एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।
जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने पर लिखित तहरीर दी कि 13 मई की रात्रि करीब आठ बजे उसकी 17 वर्षीय लड़की घर से बिना बताये कही चली गयी । काफी समय हो जाने पर घर वापस नहीं लौटी तो वह तथा उसके परिवार के लोग पास-पड़ोस व रिश्तेदारी में काफी खोजबीन किये लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला । बाद में पता चला कि टिकरा गांव का एक युवक सिन्टू उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है । इस प्रकरण में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि लड़की की मां की तहरीर के आधार पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!