Breaking News

जौनपुर। सई नदी में नहाते समय डूबने से दो युवकों की गई जान

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सलखापुर गांव के पास शुक्रवार की दोपहर में सई नदी में दो युवक डूब गए। दोनो युवकों को उनके साथ के युवकों ने नदी से बाहर निकालकर किसी निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
जफराबाद के बैजाबाद गांव के लगभग एक दर्जन युवक सलखापुर गांव के पास सई नदी में नहाने गए थे।नहाते समय दो युवक डूबने लगे। अन्य युवक उन्हें ढूंढने लगे। काफी देर तक खोजबीन के बाद दोनों युवक बेहोशी की हालत में नदी के पानी में मिले। उन दोनों को साथ नहाने वाले युवक बाइक से तत्काल दोनो युवकों में राजन चौहान पुत्र अनिल चौहान तथा रवि चौहान पुत्र राय चौहान किसी अस्पताल ले गए चिकित्सकों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और आगे कार्रवाई करने में जुट गई है। दोनो युवक 25 वर्ष के बताए जा रहे है। खबर पाकर परिजनों में मायूसी के साथ कोहराम मचा हुआ है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!