Breaking News

जौनपुर। गर्मी 45 डिग्री पार, बावजूद भीषण गर्मी में रात भर गुल रहती है बिजली

जौनपुर। जिले के मुफ्तीगंज विकास खंड क्षेत्र में भीषण गर्मी में रात को बिजली गुल हो जाने से क्षेत्र की जनता परेशान हो जा रही है। दो दिन से रात में लगभग 10 से 10.30 बिजली काट दी जा जाती है फिर कभी एक बजे रात तो कभी तीन बजे रात को बिजली आ रही है। ऐसा क्यों होता है कोई बड़ा अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहा है। जेई गुलाब प्रजापति से फोन से बात हुई तो उन्होंने बताया कि ओवर लोड पड़ने के कारण रात में रोस्टिंग की जाती है। टैम्प्रेचर हीट होने के कारण रोस्टिंग की जा रही है, लेकिन टैम्प्रेचर हीट से आम आदमी मर जाता लेकिन शासन प्रशासन को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है केवल फोन से बात करने पर एक लाइन में बता दिए ओवर लोड के कारण रोस्टिंग हो रही है उसका कोई विकल्प नहीं है आम आदमी को कैसे राहत मिले। क्षेत्रीय सांसद विधायक भी इसका संज्ञान नहीं लेते हैं कि गरीब जनता की क्या समस्या है जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी कर्मचारी मस्त है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!