जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल हरद्वारी परिसर में युवक का शव मिलने से सनसनी मचा हुआ है।
विद्यालय में बच्चों के खेल-कूद के लिए लगाए गए लोहे के पाइप से एक युवक का शव काले रंग के फंदे के सहारे लटकता मिला। शुक्रवार की सुबह जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
मृतक की पहचान संदीप गौतम (20 वर्ष) पुत्र सुमन लाल गौतम के रूप में हुई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी