Breaking News

जौनपुर। बकरीद पर कुर्बानी के बाद मालवा इधर-उधर ना फेंके-साफ सफाई में सहयोग करें- इंस्पेक्टर विनोद कुमार

जौनपुर। जिले की रामपुर पुलिस ने बकरीद को देखते हैं शांति पीस की मीटिंग आयोजित किया। शांति कमेटी की अध्यक्षता इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने किया।


इस मौके पर बताया गया कि बकरीद पर कोई भी मुस्लिम भाई कुर्बानी के बाद उसका मलवा इधर-उधर न फेंकें बल्कि कहीं खुले मैदान में गड्डा करके अंदर दबाने का काम करें। जिससे लोगों में शांति बनी रहे इसके अलावा सड़कों पर नमाज कतई ना पढ़े घर के अंदर अथवा मस्जिद के अंदर नमाज़ पढ़े यह शासन का निर्देश है। क्षेत्र में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। इसलिए इसका पालन कराना पुलिस का फर्ज बनता है।


रामपुर उपखंड अधिकारी मुरलीधर मौर्य ने कहा कि कोई भी उपभोक्ता अनावश्यक बिजली का लोड ना जलाएं, एक किलो वाट के कनेक्शन पर केवल बत्ती पंखा कूलर का प्रयोग कर सकते हैं लेकिन हीटर, इंडक्शन का प्रयोग कतई ना करें पकड़े जाने पर कार्रवाई हो सकती है विभाग द्वारा मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है।
इस मौके पर पुलिस के अधिकारी मंगरु राम यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल, विमल कुमार सिंह, पत्रकार अनिल कुमार सिंह, पत्रकार बृज राज चौरसिया, दीपक शुक्ला सुमित काफी संख्या में हिन्दू समाज, मुस्लिम बिरादरी के लोग मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!