Breaking News

जौनपुर। आईजीआरएस शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, चक मार्ग पर शुरू हुआ मिट्टी पटाई का कार्य

जौनपुर। जिले के बरसठी विकास खंड क्षेत्र के निवासी शंभु नाथ शुक्ला ने गांव में आने-जाने के लिए दर्ज चक मार्ग पर मिट्टी पटाई न होने की समस्या को लेकर आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि राजस्व अभिलेखों में चक मार्ग दर्ज होने के बावजूद रास्ते पर मिट्टी न डाले जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। निर्देश के क्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी आजाद यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित चक मार्ग पर मिट्टी पटाई का कार्य शुरू करा दिया गया।

ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से रास्ते की समस्या बनी हुई थी, जिससे बरसात और अन्य मौसम में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कार्य शुरू होने से अब ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय होकर कार्य कर रहा है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!