Breaking News

जौनपुर। माहवारी स्वच्छता दिवस पर जन विकास संस्थान एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया जागरूकता कार्यक्रम

जौनपुर। मडियाहूं तहसील क्षेत्र के बरसठी ब्लाक में जन विकास संस्थान द्वारा संचालित उड़ान परियोजना द्वारा किशोरी प्रजनन स्वास्थ्य एवं अधिकार परियोजना के अंतर्गत आज माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया इस अवसर पर मछलीशहर ब्लॉक के जमालपुर एवं जगदीशपुर में विकास खंड मड़ियाहूं के ग्राम पंचायत कुंभ एवं विकास खंड बरसठी के ग्राम पंचायत भैंसहा में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं को माहवारी स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में लगभग 250 किशोरियों एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान माहवारी से जुड़े मिथकों एवं भ्रांतियों पर चर्चा की गई तथा स्वच्छता अपनाने एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों को बताया गया कि माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है तथा इस दौरान साफ-सफाई एवं उचित देखभाल अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सर्वेश सिंह जी, महिला चिकित्सक डॉ. पूर्णिमा राव, स्वास्थ्य कर्मी इंदुमती जी, फार्मासिस्ट श्रुति सिंह जी एवं आशा रेखा उपस्थित रहीं। वहीं जन विकास संस्थान की ओर से कार्यक्रम प्रबंधक अवधेश कुमार, शिव प्रकाश जी, मेनिका, सीमा एवं बेबी जी उपस्थित रहे।
डॉक्टर सर्वेश सिंह जी एवं स्वास्थ्य कर्मी इंदुमती जी द्वारा किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां, एनीमिया से बचाव, पौष्टिक आहार एवं स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
कार्यक्रम प्रबंधक अवधेश कुमार जी ने बताया कि माहवारी स्वच्छता दिवस को पखवाड़े के रूप में सघन जागरूकता अभियान चलाकर मनाया जाएगा। जन विकास संस्थान के निदेशक राजमणि जी ने कहा कि माहवारी पर खुलकर संवाद करने एवं सही जानकारी देने से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।
कार्यक्रम का संचालन शिव प्रकाश जी एवं मेनिका जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्वच्छ माहवारी अपनाने एवं समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करते हुए संकल्प दिलाया गया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!