Breaking News

जौनपुर। दो बाइक में टक्कर, ईलाज के दौरान एक की मौत

जौनपुर। जिले के मछलीशहर में दो बाईकों में हुई आपसी टक्कर में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के बटनहित गांव निवासी 53 वर्षीय कृपा शंकर सरोज अपनी पुत्री 20 वर्षीय अंशिका को बाइक पर बैठाकर बुधवार सायं नगर आये थे। अभी वह नगर के सुजानगंज चौराहे पर पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे एक मोटर साइकिल सवार ने कृपा शंकर की बाइक जोरदार टक्कर मार दिया और फरार हो गया। अगल बगल के लोगो ने एंबुलेंस की सहायता से पिता,पुत्री को सीएचसी पहुंचाया। जहां अंशिका का इलाज किया गया। वहीं कृपा शंकर के सिर और सीने में लगी गहरी चोट की वजह से ईलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया कि मृतक के भतीजे विमल कुमार की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अज्ञात बाइक चालक की पहचान करने में जुटी है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!