जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं नगर स्थित रजिया काम्प्लेक्स के कॉर्नर में स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रीमती श्रद्धा यादव एवं नगर अध्यक्ष रुकसाना के पति समाजसेवी कमाल अख्तर फारूकी रहे।

मिष्ठान भंडार का उद्घाटन पूर्व विधायक श्रीमती श्रद्धा यादव एवं समाजसेवी कमाल अख्तर फारूकी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर श्रीमती पूर्व विधायक ने कहा कि यह नई प्रतिष्ठान मड़ियाहूं में नई बुलंदियों को छूएगा और हमारे क्षेत्रवासियों को अच्छी मिठाइयां प्रदान करेगा। मेरी शुभकामनाएं दुकानदार राहुल जी के साथ है।

समाजसेवी कमाल अख्तर फारुकी ने कहा कि मड़ियाहूं नगर में राजस्थान से आए बीकानेरी मिष्ठान अब नगर वासियों को मिलेगा। मिठाइयों में बीकानेर की शुद्धता की सब लोहा मानते हैं। आशा है कि हमारे नगर वासियों को अच्छी-अच्छी मिठाइयां प्रतिष्ठान मलिक राहुल सिंह द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।

बता दे की इस मिष्ठान भंडार में देसी घी से निर्मित राजस्थानी स्वीट, कचौड़ी, प्याज की कचौड़ी और घेवर राजस्थान की मशहूर मिठाइयों में से है जो हमेशा ग्राहकों को उपलब्ध रहेगा।
इस मौके पर गुड्डू, टीवीएस, वकार अहमद, पप्पू, प्रतिष्ठान मालिक राहुल सिंह, उमेद सिंह, तेज सिंह, स्वर्ण सिंह, प्रेम सिंह, अमित सुमित काफी संख्या में लोग उद्घाटन के अवसर पर मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी