Breaking News

जौनपुर। आंगन में खड़ी जेसीबी पर खनन अधिकारी ने भाजपा नेता पर मुकदमा करने की दिया धमकी, कार्यकर्ताओं में उबाल

जौनपुर। जिले की बरसठी में अब भाजपा नेताओं के घर पर खड़ी जेसीबी पर खनन अधिकारियों का आतंक देखने को मिला है। आरोप है कि खनन अधिकारी भाजपा नेता के ऊपर एक अधिकारी के दबाव में जबरदस्ती मुकदमा करने की धमकी दे रहे हैं जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया है।

फोटो- पीड़ित पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा चंद्रभान सिंह चंदा

बताया जाता है कि बरसठी थाना के कारो बनकट गांव निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान बूथ अध्यक्ष चंद्रभान सिंह चंदा के घर पर 16 जून की अपराह्न 2:30 बजे आरोप है कि जिले की खनन अधिकारी उनके साथ होमगार्ड और बरसठी थाने की पुलिस अपनी लाव लश्कर के साथ पहुंचते है। पुलिस का अंदाज ऐसा था कि जैसे किसी अपराधी की तलाश में पूर्व मंडल अध्यक्ष के घर पहुंच कर दबिश दी जा रही हो। जब भाजपा नेता ने इस तरह आने का कारण पूछा तो पुलिस ने कहा कि जो तुम्हारे आंगन में जेसीबी खड़ी है वह नदी की खनन कर रही थी उन्होंने कहा कि जब मेरे आंगन में जेसीबी खड़ी देख रहे हैं तो खनन कब किया तो खनन अधिकारी ने कहा कि नहीं तुम्हारे ऊपर मुकदमा दर्ज होगा। जिसके बाद वाद-विवाद होने के बाद पुलिस और खनन माफिया मुकदमा दर्ज करने की धमकी देते हुए चले गए।
सोचिए जरा जब भाजपा नेता की घर पर अपराधियों की तरह पुलिस पहुंचकर दिनदहाड़े इस तरह फर्जी धमकी देने का काम बिना सबूत के कर रही है तो आम लोगों कि इस सरकार में क्या हालत होगी।
फिलहाल देर शाम तक जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं को चंद्रभान सिंह उर्फ चंदा के घर पर पुलिस द्वारा अपराधियों सालीखे व्यवहार किए जाने की खबर लगी भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरा रोष व्याप्त हो गया है। पूर्व मंडल महामंत्री चंद्रशेखर सिंह ने कहा की अब बर्दाश्त की हद पार कर गई है इसकी शिकायत हम लोग मुख्यमंत्री की जनता दरबार में करेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा प्रसाद सिंह ने कहा कि मेरा जीवन भाजपा के लिए ही समर्पित है लेकिन पुलिस और खनन माफिया फर्जी तरीके से अपने कार्यकर्ताओं को इस तरह प्रताड़ित करेगी तो हम लोग धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। वही बरसठी के समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने कहा कि चंद्रभान सिंह उर्फ चंदा भट्ठा मालिक भी हैं अगर उनके आंगन में जेसीबी खड़ी है तो कोई बड़ी बात नहीं है अधिकारी अगर खनन करते पाए तब उनके ऊपर मुकदमा करने की बात करते तो अच्छी बात होती लेकिन घर के आंगन में खड़ी जेसीबी को देखकर फर्जी मुकदमा करने की धमकी दे रहे हैं तो यह राजनीति से प्रेरित दिखाई पड़ रहे हैं हम शीघ्र ही इस अन्याय के खिलाफ अनशन करेंगे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!