Breaking News

जौनपुर। आमने सामने बाइक के टक्कर में एक की मौत, चार बहनो में एक ही था भाई

जौनपुर। मुफ्तीगंज केराकत कोतवाली के लक्ट्ठेपुर में बुधवार की शाम लगभग 5.30 बजे के करीब तेज आंधी के समय दो बाइक में आमने सामने टक्कर हो जाने से एक बाइक सवार घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया दूसरे बाइक सवार को हल्की-फुल्की चोट आयी थी।
केराकत कोतवाली के मटियारी गांव निवासी स्व. श्री राम पाल का पुत्र संतोष पाल 30 वर्ष देवकली जफराबाद मार्ग पर देवकली बाजार से अपने घर बाइक से मटियारी जा रहा था कि जफराबाद के तरफ से तेज रफ़्तार से बाइक सवार आ रहा था। लक्ट्ठेपुर प्राथमिक विद्यालय के पास दोनों आमने-सामने लड़ गये जिससे संतोष बुरी तरह घायल हो गया सुचना पर परिजन पहुंचे इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में संतोष ने दम तोड़ दिया सुचना पर केराकत थाने की पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों का रो रो कर बूरा हाल हो गया है संतोष चार बहनो में अकेला भाई था।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!