मड़ियाहूं। जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर में मोहर्रम के सातवीं जुलूस पर मातम मनाते हुए नगर के सभी अखाड़ो ने कर्बला में जंग का प्रतीक पारंपरिक हथियारों को लेकर करतब दिखाते हुए प्रदर्शन किया। यह जुलूस सदरगंज रेलवे क्रॉसिंग से होते हुए नई मस्जिद पर समाप्त हुआ।

बता दे की मंगलवार को मोहर्रम का सातवीं जुलूस निकाला गया। जुलूस सफदरगंज रेलवे क्रॉसिंग से चलकर नई मस्जिद पर समाप्त हुआ। मुस्लिम बंधुओ ने हजरत इमाम हुसैन के भतीजे हजरत कासिम की शहादत की याद में शोक मनाया।
इस दौरान अखाड़े के खिलाड़ी लाठी जैसे पारंपरिक हथियारों के साथ कर्बला की जंग का प्रतीक मानते हुए हैरतअंगेज करतब और कलाबाजियां दिखाते हुए नई मस्जिद पर पहुंचे जहां पर जुलूस का समापन किया गया।

इस मौके पर ताजिया कमेटी के सरपरस्त कमाल अख्तर फारुकी, अध्यक्ष कपिल अहमद राईन, महामंत्री मेराज टीवीएस, सदस्य मुन्ना हाशमी, अत्ताउल्लाह खान, रहमद खान, डा आलमगीर पूर्व सभासद, शहजादे, जमील उस्ताद, बच्ची उस्ताद, शमीम उस्ताद, शमशेर उस्ताद, नन्हू उस्ताद, डा. वकार, डॉ. शाहनवाज आलम,आरिफ राईन, वैश फारूकी, इजहार अहमद गुड्डू डॉक्टर वाहिद, इकबाल, जहांगीर आदि जुलूस में मौजूद रहे।



BRC24NEWS अब खबर दिखेगी