Breaking News

जौनपुर। बंद कमरे में विवाहिता का फांसी पर लटकता शव मिला,जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रजमलपुर गांव में गुरुवार की रात एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
रजमलपुर निवासी प्रियंका तिवारी (37) पत्नी जितेंद्र तिवारी रात में कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर लटक गईं। कुछ देर बाद बच्चों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर गए, जहां प्रियंका का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
मृतका अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं। उनके पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। प्रियंका का मायका नेवढ़िया थाना क्षेत्र के अहिरौली गोपालपुर में बताया गया है।
प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!