Breaking News

जौनपुर। मड़ियाहूं में शांति ज्वैलर्स के आवास में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली के स्थानीय नगर स्थित गोला बाजार में शनिवार की रात 6:30 बजे शांति ज्वैलर्स की दुकान के ऊपर एसी ब्लास्ट करने से भीषण आग लग जाने से चारों तरफ अपराध तफरी मची हुई है। कोतवाली पुलिस के अलावा सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण सड़क पर तमाशबीन बने हुए हैं। डेढ़ घंटे के बाद भी फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर नहीं पहुंचे जिसके कारण आवास में भीषण आग की लपटे उठती दिखाई पड़ रही है। भीषण आग में किसी के हताहत होने की अभी तक समाचार नहीं मिला है।

फोटो- आग लगने के बाद पहुंची एम्बुलेंस

मड़ियाहूं नगर के गोला बाजार में सरदार प्रिंटिंग प्रेस के बगल शांति ज्वैलर्स की दुकान है। उसी में उनके दूसरे तल पर आवास भी होना बताया जा रहा है। बताया जाता है कि 6:30 बजे उनके दूसरे तल की आवाज में एसी ब्लास्ट कर गई जिसके कारण कमरे में रखा बिस्तरों एवं अन्य सामानों में आग लग गई। आग लगते ही पारिवारीजन पड़ोसियों के साथ तुरंत राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंचे और आवास से किसी तरह महिलाओं एवं अन्य लोगों को बाहर निकाल कर नीचे ले आए। देखते ही देखते तेज गर्मी के कारण आग की ज्वाला कमरे के अंदर धधक पड़ी और लपटे तेजी के साथ खिड़की से बाहर निकलने लगी जो भी नीचे से देखता वह सिहर जा रहा था।

फोटो- मौके पर जुटी भीड़

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस भी आग की लपटों को देखकर पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई इसके बाद वहां हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आग बुझाने के लिए सब अपनी-अपनी तरकीब लगाने लगे लेकिन आग की लपटों को देखकर कोई भी करीब नहीं जा रहा था पुलिस ने सूचना फायर ब्रिगेड को भी दिया लेकिन डेढ़ घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर नहीं पहुंचे।

फोटो- दूसरे तल पर निकलते आग की ज्वाला

समाचार लिखे जाने तक लोग सड़कों पर इकट्ठे होकर एक दूसरे कि बचाव के लिए आईडिया बता रहे थे लेकिन आग पर काबू कोई नहीं कर पाया था। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। आग से कितने की नुकसान हुई यह आग बुझने के बाद ही पता चल पाएगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!