जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली के स्थानीय नगर स्थित गोला बाजार में शनिवार की रात 6:30 बजे आरती ज्वैलर्स की दुकान के ऊपर एसी ब्लास्ट करने से भीषण आग लग जाने से चारों तरफ अपराध तफरी मची हुई है। कोतवाली पुलिस के अलावा सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण सड़क पर तमाशबीन बने हुए हैं। डेढ़ घंटे के बाद भी फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर नहीं पहुंचे जिसके कारण आवास में भीषण आग की लपटे उठती दिखाई पड़ रही है। भीषण आग में किसी के हताहत होने की अभी तक समाचार नहीं मिला है।

मड़ियाहूं नगर के गोला बाजार में सरदार प्रिंटिंग प्रेस के बगल आरती ज्वैलर्स की दुकान है। उसी में उनके दूसरे तल पर आवास भी होना बताया जा रहा है। बताया जाता है कि 6:30 बजे उनके दूसरे तल की आवाज में एसी ब्लास्ट कर गई जिसके कारण कमरे में रखा बिस्तरों एवं अन्य सामानों में आग लग गई। आग लगते ही पारिवारीजन पड़ोसियों के साथ तुरंत राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंचे और आवास से किसी तरह महिलाओं एवं अन्य लोगों को बाहर निकाल कर नीचे ले आए।

देखते ही देखते तेज गर्मी के कारण आग की ज्वाला कमरे के अंदर धधक पड़ी और लपटे तेजी के साथ खिड़की से बाहर निकलने लगी जो भी नीचे से देखता वह सिहर जा रहा था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस भी आग की लपटों को देखकर पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई इसके बाद वहां हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आग बुझाने के लिए सब अपनी-अपनी तरकीब लगाने लगे लेकिन आग की लपटों को देखकर कोई भी करीब नहीं जा रहा था पुलिस ने सूचना फायर ब्रिगेड को भी दिया लेकिन डेढ़ घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर नहीं पहुंचे।

समाचार लिखे जाने तक लोग सड़कों पर इकट्ठे होकर एक दूसरे कि बचाव के लिए आईडिया बता रहे थे लेकिन आग पर काबू कोई नहीं कर पाया था। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। आग से कितने की नुकसान हुई यह आग बुझने के बाद ही पता चल पाएगा।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी