जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में तीन बड़े सौगातों की प्रस्ताव पास होने पर सभासदों में हर्ष का माहौल बना हुआ है। नगर अध्यक्ष रुकसाना ने कहा कि शीघ्र ही सौगातों को नगरवासियों के बीच पहुंचाया जाएगा।
बता दे की शनिवार को नगर पंचायत मड़ियाहूं के बोर्ड की बैठक नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ की देखरेख में संपन्न हुआ।
बैठक में सभासदों ने नगर में साफ सफाई प्रकाश व्यवस्था नाली व्यवस्था एवं इंटरलॉकिंग के अलावा पर आम दिनों की तरह चर्चा की गई। लेकिन नगर पंचायत की सदन में जब तीन प्रस्ताव नगर अध्यक्ष रुकसाना की तरफ से सुझाव में लाया गया तो सभासदों ने ध्वनि मत से तालियां पीटते हुए प्रस्ताव को पास कराया और शीघ्र ही नगर वासियों के बीच शव वाहिनी, डिजिटल लाइब्रेरी एवं कैटिल कैप्चर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।
नगर अध्यक्ष रुकसाना ने तीनों अहम प्रस्ताव पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए सदन को बताया कि नगरवासियों के हिन्दू घरों में जब कोई व्यक्ति दिवंगत हो जाता है तो कभी कभी वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट संस्कार के लिए आने जाने में गाड़ियां समय पर नहीं उपलब्ध हो पाती जिसके लिए शव वाहिनी की जरूरत होती है। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए नगर पंचायत में एक शव वाहनी का होना आवश्यक है। इसके अलावा नगर में छुट्टा पशु गाय, बछड़ा घूमते रहते हैं इनको नवनिर्मित कान्हा गौशाला तक पहुंचाने के लिए एक कैटिल कैप्चर वाहन होनी चाहिए जिससे उन्हें पकड़कर नगर पंचायत के वाहन से उन्हें बिना किसी नुकसान के पहुंचाया जा सके। नगर में निःशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी भी नहीं है इसलिए नगर पंचायत की तरफ से बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए डिजिटल लाइब्रेरी भी उपलब्ध हो जाए तो नगरवासियों के बच्चे बिना किसी शुल्क के अपना पढ़ाई अनवरत जारी रख सकते हैं।
तीन नए प्रस्तावों पर सभासद अरविंद कुमार चौरसिया ने कहा कि यह तीनों प्रस्ताव नगर वासियों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ा हुआ है। आने वाले दिनों में नगर वासियों के लिए यह प्रस्ताव एक अच्छा वरदान होगा।
सभासद इजहार अहमद गुड्डू ने कहा कि शव वाहनी और डिजिटल लाइब्रेरी लोगों की मूलभूत सुविधा थी शीघ्र ही नगररवासियों के लिए यह उपलब्ध होगा।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी