Breaking News

जौनपुर। झाड़ियों में मिला चार वर्षीय मासूम का खून से लथपथ शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में सोमवार को चार वर्षीय मासूम का खून से लथपथ शव झाड़ियों में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों ने मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, मासूम अपनी मां के साथ एक रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में गई थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में गांव के समीप झाड़ियों में उसका खून से लथपथ शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना पर जफराबाद थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस संदिग्धों से पूछताछ करने के साथ-साथ घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण और अन्य तथ्यों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!