Breaking News

जौनपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी बाल अपचारी को पुलिस ने दबोचा

जौनपुर। रामपुर थाना की जमालापुर पुलिस ने नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म के मामले में वांछित एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार थाना रामपुर में धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत वांछित बाल अपचारी सौरभ पटेल निवासी ग्राम औरा गोलारपुर को सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे जमालापुर पुलिस चौकी पुलिस ने हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामाश्रय कुशवाहा तथा हेड कांस्टेबल प्रदीप यादव शामिल रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!