मड़ियाहूं। जौनपुर जिले के मड़ियाहूं जोगापुर में सत्ती माता मंदिर के आगे स्थित जोगापुर नहर में मंगलवार को करीब आधे घंटे पहले तीन मगरमच्छ देखा गया, जिसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बीआरसी 24 न्यूज़ सभी नागरिकों से अपील करता है कि नहर के पास न जाएं और बच्चों को भी वहां जाने से रोकें। जब तक वन विभाग या प्रशासन की ओर से स्थिति स्पष्ट न हो जाए, कृपया सतर्क रहें और किसी भी तरह का जोखिम न लें।
अगर किसी को मगरमच्छ दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग या स्थानीय पुलिस को सूचना दें।
सावधानी ही सुरक्षा है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी