कमलेश कुमार यादव रिपोर्टर
जौनपुर जिले के गंधौना गांव की कुशहा ताल के पहले स्थित मजार के बगल बने गड्ढे में एक मुसहर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने बताया कि युवक को मिर्गी आती थी, संभवतः शौच के बाद वह गड़हे के पानी के पास गया था जहां उसकी डूबकर मौत हो गई होगी। शव को जाल लगाकर तलाश किया जा रहा है।

थाना क्षेत्र के गंधौना कुशहा ताल के पहले जोगीवीर मस्जिद के पास गांव का ही बीतनू मुसहर तालाब के पास पहुंचा जहां पर वह संदिग्ध रूप से गिर पड़ा बताते हैं कि दूर एक पवन नामक युवक इस घटना को देख रहा था और देखते ही देखते गहरे गड्ढे के पानी में चला गया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल मौत की पुष्टि अभी तक शव नहीं मिलने के कारण नहीं हो सकी है।
सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन किया उसके बाद आसपास के लोगों से जाल लाकर शव निकालने की बात कही। इसके बाद ग्रामीणों ने मछली मारने वाली जाल लेकर गहरे गड्ढे से शव की तलाश समाचार लिखे जाने तक जारी है। रामपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि युवक को मिर्गी आती थी। आज सुबह 6:00 शौच के लिए गया हुआ था पानी छूने के लिए गड्डे के पास गया और उसे मिर्गी आ गई और वह गहरे पानी में चला गया है युवक की जाल लगाकर तलाश जारी है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी