Breaking News

मुंबई। उपेक्षा का शिकार जोगेश्वरी गुफा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को भाजपा वार्ड क्रमांक-73 की ओर से जोगेश्वरी (पूर्व) स्थित ऐतिहासिक जोगेश्वरी गुफा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुफा परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का संदेश दिया।

फोटो -👆जोगेश्वरी गुफा के ऊपरी सतह पर सफाई अभियान का निरीक्षण करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रेश सिंह, दीपक खानविलकर आदि

पूर्व नगरसेविका उज्ज्वला मोडक के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान चंद्रेश सिंह ने बताया कि जोगेश्वरी गुफा मुंबई की प्राचीन और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है। इसके रखरखाव पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिए जाने से गुफा परिसर के अस्तित्व और संरक्षण को लेकर चिंता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि समय रहते इसके संरक्षण और नियमित रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया तो इस ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान पहुंच सकता है।

फोटो -👆साफ-सफाई के लिए जोगेश्वरी गुफा में प्रवेश करने से पहले जायजा लेते हुए भाजपा नेता चंद्रेश सिंह, दीपक खानविलकर, आनंद परब, मीना लाड आदिजन

उन्होंने बताया कि जोगेश्वरी गुफा की शिल्पकला और धार्मिक महत्व को लेकर विभिन्न ऐतिहासिक मान्यताएं प्रचलित हैं। ऐसे में इस धरोहर को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

अभियान में वार्ड-73 अध्यक्ष गणेश दिवेकर, चंद्रेश सिंह, आनंद परब, दीपक खानविलकर, आनंद बिष्ट, प्राजक्ता महाजन, स्मिता सावंत, मीना लाड, रूपल खैरनार, विवेक ओझा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। गांजा संग एक आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!