Breaking News
Add

जौनपुर। छिनैती में पुलिस के ऊपर तहरीर बदलवाकर लीपापोती करने का लगाया जा रहा आरोप

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में स्थित राजबहादुर यादव पीजी कॉलेज एकौना जाते समय छात्रा के साथ छिनैती हो जाने के बावजूद पुलिस द्वारा छात्रा का बैग गिरने का तहरीर लिखवाकर मामले की लीपापोती करने में जुट गई है। जिसकी आरोप छात्रा बराबर लगा रही है।
केराकत कोतवाली के भोगीपट्टी निवासी राम मिलन की पुत्री कुमारी नेहा राजबहादुर यादव पीजी कालेज एकौना की बीए प्रथम की छात्रा थी 21 सितंबर को कालेज जा रही थी सेवईनाला गौराबादशाहपुर मार्ग पर दो मनबढ़ बाइक से जा रहे थे सुनसान रास्ता देख छात्रा के साइकिल की डोलची से उसका बैग छीन कर फरार हो गये। छात्रा कालेज जाकर अपने शिक्षक से आप बीती बताई शिक्षक ने 112 नम्बर पर काल किया मौके पर पहुंची पुलिस को छात्रा ने बताया कि बैग में फीस देने के लिए नौ हजार नकद मोबाइल और हमारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की डाकुमेंट था लेकिन छात्रा के पिता ने बताया कि जब मैं थाने पर गया तहरीर लेकर गौराबादशाहपुर थाना की पुलिस तहरीर लिखवाते समय दबाव बनाकर बैग गिरने की तहरीर लिखवा दिया जब कि विद्यालय के शिक्षक संतोष यादव से फोन से बात हुई तो उन्होंने बताया कि इस मैटर में पुलिस दो लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गयी उन्होंने बैग छिनने की बात स्वीकार किया और बताया कि बैग किरतापुर के पास फेंक दिया तो कोई फोर ह्वीलर वाला पाया पुलिस से बात किया और बताया कि लौटते समय बैग व डाकुमेंट पुलिस को देंगे पुलिस वालों ने छात्रा के पिता से बताया कि आप का सारा सामान मिल जायेगा लेकिन नौ दस दिन बीत गया पुलिस घटना की लीपापोती में लगी है।डाकुमेंट छिनैती के चलते छात्रा का फार्म भरा नहीं पाया है पुलिस की निष्क्रियता से डाकुमेंट के कारण लगता है छात्रा शिक्षा से वंचित रह सकती है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। गांजा संग एक आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!