जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर के सामने बीती रात तेज रफ्तार पिकअप ड्राइवर को नींद आने से एक मकान के चबूतरे पर घुस गई। संयोग रहा की कोई हादसा नहीं हुआ नहीं तो थोड़ी दूर सो रहे एक इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री की मौत भी हो सकती थी।

बताया जाता है कि बीती रात 2:00 बजे सोनभद्र से मिर्ची लादकर एक पिकअप गाड़ी मछलीशहर जा रही थी जमालापुर बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर के पास पहुंची अचानक ड्राइवर अरविंद कुमार को नींद आ गई और वाहन अनियंत्रित हो गया जिसके कारण वह हाईवे का नाला पर चढ़ते हुए शिव प्रसाद उमर वैश्य के मकान पर टक्कर मारते हुए उसके चबूतरा पर चढ़कर सामने लगे हैंडपंप से टकरा गई। बगल में ही बाहर चबूतरे पर इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री रमाशंकर मोदनवाल सो रहे थे तेज धमाके और पिछला टायर फर्स्ट होने से उनकी नींद खुल गई और वह अपने बिस्तर से उठकर दूर भाग गए।

पिकअप गाड़ी हैंड पंप फंसकर बंद हो गया। अगर हैंडपंप नहीं होता तो इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री की जान भी जा सकती थी। सुबह गाड़ी मालिक चंद्रशेखर मौर्य मिर्ची को दूसरे गाड़ी में लदवाकर मछलीशहर भेजा।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी