Breaking News

JAUNPUR. कलेक्टर सभागार में राज्य मंत्री की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की बैठक हुई संपन्न

JAUNPUR. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका, डूडा, जल निगम, पर्यटन विभाग, एसटीपी, सिवरेज, लोक निर्माण विभाग, गैस पाइप लाइन एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई।

फोटो-बैठक को संबोधित करते हैं राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव

बैठक में राज्यमंत्री श्री गिरीश के द्वारा जल निगम विभाग के द्वारा बनाई जा रही सड़कों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि शीघ्र ही सभी सड़के रिस्टोर कर दी जाए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता जल निगम शहरी सचिन सिंह से घरो के पाइप कनेक्शन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। राज्यमंत्री जी के द्वारा निर्देशित किया गया कि जल निगम विभाग के द्वारा कार्य को पूर्ण कराए जाने के उपरांत ही अन्य कार्यदाई संस्था /विभाग के द्वारा सड़के बनाई जाए जिससे उन्हें दोबारा खोदना न पड़े। शकरमंडी के पास नवनिर्मित सड़क खोदे जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इसके साथ ही राज्यमंत्री जी के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना अनुमति के कोई भी सड़क खोदी न जाए, इसके लिए एक योजना बनाई जाए जिससे कि बार-बार सड़के खोदे जाने की समस्या उत्पन्न न हो। राज्यमंत्री जी के द्वारा इंडियन ऑयल कंपनी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि उनके द्वारा जनपद में क्या कार्य कराए जाने हैं।इसका एक विस्तृत प्रेजेंटेशन दे। उन्होंने मियापुर, हुसैनाबाद, रामनगर भडसरा, मतापुर की सड़कों का प्रस्ताव दिए जाने के निर्देश प्रभारी अधिकारी डूडा को दिया गया।
राज्यमंत्री जी के द्वारा निर्देश दिया गया कि कोई भी सड़क कहीं पर भी टूटी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए समुचित प्रयास किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने माँ शीतला चौकिया धाम के सौंदर्यीकरण कार्य की विस्तृत समीक्षा की और उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट पूर्ण होने के बाद मंदिर की प्रतिष्ठा और भी बढ़ जाएगी। इसके साथ ही पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होगी। राज्यमंत्री जी के समक्ष कार्यदाई संस्था के द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई, जिस पर मा. मंत्री जी के द्वारा रिवाइज एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी के द्वारा राज्यमंत्री जी को आश्वस्त कराया गया कि उनके द्वारा दिए गए सुझावो का शत-प्रतिशत पालन कराते हुए अवगत उन्हें कराया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय बिष्ट, पर्यटन सूचना अधिकारी मीनाक्षी यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!