Breaking News

JAUNPUR. भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों मे विवाद हुई फायरिंग

JAUNPUR. शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सहावै गांव में सोमवार को आबादी की भूमि पर कब्जा को लेकर दो पक्षों मे हुए विवाद में गोली चलने से दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
पीड़ित ओमप्रकाश के बेटे अमन भारद्वाज ने बताया कि क्षेत्र के सहावै गांव निवासी मृतक बाबुराम की पुत्री निर्मला देवी ने गांव की आबादी की जमीन को युनिसपुर गांव निवासी आदित्य को नोटरी कर दिया। आरोप है कि सोमवार की दोपहर जिला पंचायत सदस्य शोले राजभर अपने लगभग पचास साथियों के साथ उक्त जमीन पर कब्जा करने के नीयत से पहुंचे। पीड़ित अमन के परिवार के लोगों ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उन पर फायरिंग कर दी।
उक्त गांव निवासी पट्टीदार संगीता का आरोप है आबादी की जमीन पर चौथाई हिस्से की हकदार निर्मला देवी है। उन्होंने अपनी आबादी की जमीन का नोटरी कर दिया है। नोटरी की जमीन पर कब्जा करने पहुंचे जिला पंचायत शोले ने पट्टीदारों के ऊपर तीन राउन्ड फायरिंग कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में हडकंप मच गया।
इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान नें बताया कि जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। गोली चलने की जानकारी नही है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!