Breaking News

JAUNPUR. आम तोड़ने को लेकर मारपीट, चार पर केस दर्ज

JAUNPUR. जलालपुर क्षेत्र के हौज नयाबाद गांव में सोमवार की रात को आम तोड़ने को लेकर विवाद को लेकर एक परिवार को लोगों ने अपने पट्टीदार के लोगों को पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के विरूद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया।
हौज नयाबाद गांव निवासी अनिल कुमार व उनके पट्टीदार राजपत के परिवार के बीच सोमवार की दोपहर को आम तोड़ने को लेकर विवाद हो गया था।अनिल कुमार ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसी विवाद को लेकर रात में राजपत के परिवार को लोगों ने उनके घर लोगों को गाली देते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया। अन्य लोगों के बीच बचाव के चलते मामला शान्त हुआ। जाते जाते उन लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दिये। अनिल ने इसकी शिकायत मंगलवार की सुबह में पुलिस को किया।पुलिस ने राजपत व उनकी पत्नी गुलाबी देवी तथा उनके दोनो पुत्रों दुर्गेश व सर्वेष के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!