JAUNPUR. खुटहन क्षेत्र के जमदरा गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में बच्चों के लिए चल रहे मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़झाला का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हुआ है। जिसे लेकर लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
वीडियो शनिवार का बनाया बताया जा रहा है, जिसमें भरारी ग्राम प्रधान के तथाकथित प्रधान प्रतिनिधि बेटे द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर योजना में गड़बड़झाला मचाने का गंभीर आरोप लगाते हुए पाया जा रहा है। आरोप है कि उक्त प्रधानाध्यापक द्वारा संचालित योजना के बच्चों की फर्जी उपस्थिति दिखाते हुए मनमाने ढंग से धन का दुरूपयोग किया जा रहा है,जिसका कोई लेखा जोखा प्रधान को नहीं दिया जाता। वहीं प्रधानाध्यापक सभाजीत ने विभागीय दबाव और परीक्षा के दौरान बच्चों की उपस्थिति पूरी होने के कारण उपभोग बढ़ा होना बताया, साथ ही उन्होंने पूर्व में ग्राम प्रधान द्वारा ही योजना का संचालन करना बताया गया। बहरहाल मामले में चाहे जो भी सच्चाई हो, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी