Breaking News

JAUNPUR. युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल, जिला अस्पताल रेफर

JAUNPUR. मछलीशहर नगर के पुरानी बाजार मोहल्ले में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लिया लिया। अगल बगल के दुकानदारों ने किसी तरह युवक पर से आग पर काबू पाया। किन्तु तब तक युवक काफी झुलस चुका था।
नगर के पुरानी बाजार निवासी सचिन मोदनवाल 30 वर्ष पुत्र जगदीश चंद्र मंगलवार दोपहर नगर की व्यस्त सड़क सराय रोड घर के बगल पर खड़े होकर अपने ऊपर बॉटल से पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। जब तक अगल बगल से गुजर रहे लोग और दुकान दार कुछ समझ पाते तब तक आग उसके कपड़े में भयानक तरीके से लग चुकी थी। आग की लपटों में घिरा सचिन यहां वहा भागने लगा। जिससे वहा भगदड़ मच गई। किन्तु आस पास के दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए पानी के केन और कपड़े भिगाकर उसके शरीर पर लगी आग पर काबू पाया। घटना के दौरान पहुंचे परिजन युवक को लेकर सी एच सी पहुंचे। जहा चिकित्सक ने युवक की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मोहल्ले में चर्चा है किसी पारिवारिक विवाद को लेकर सचिन ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा लिया। वही परिजनों के अनुसार सचिन बाइक में पेट्रोल डालने के लिए लेकर आ रहा था। किन्तु अचानक बोतल में आग लग गई। जिससे वह झुलस गया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!