JAUNPUR . जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र ने सुइथाकला विकासखंड का औचक निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत में चल रहे कार्यों की समीक्षा की और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी राहुल मिश्रा के कार्यों पर संतुष्टि जाहिर की इसके साथ हीं उन्होने विकास खण्ड परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने कार्यालय में अभिलेख रख-रखाव और साफ-सफाई का निरीक्षण किया और संतोष व्यक्त किया।निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने ऊंचगांव में तीन वर्षों से निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण करने के उपरान्त जिलाधिकारी ने कम्मरपुर गौशाला का निरीक्षण किया जहां उन्होंने गोवंश को केला और गुड़ खिलाया। गौशाला में गर्मी से बचाव हेतु लगे फव्वारे की प्रशंसा की और नियमित साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन अस्पताल भवन की धीमी प्रगति पर कार्यदाई संस्था को नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया।इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह,एडीओ आई.एस.बी.ब्रह्मानंद यादव
कार्यालय प्रमुख दीनबन्धु गुप्ता,लेखाकार मनोज प्रभारी एडीओ पंचायत जयप्रकाश मौर्य,प्रमुख प्रति.डाॅ.उमेश चन्द्र तिवारी,प्रधान संघ अध्यक्ष रामप्रकाश दूबे,प्रवीण सिंह तथा समस्त ग्राम विकास/पंचायत अधिकारी सहित ब्लाक के बहुसंख्यक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी