JAUNPUR. जफराबाद क्षेत्र के वसीरपुर गांव के पास रेलवे ब्रिज के नीचे एक महिला की लाश मिली।महिला का लाश बहते हुए पहुंचा था।पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उक्त गांव के किसी व्यक्ति ने गोमती नदी में एक महिला की लाश देखा। लाश रेलवे पुल के नीचे आकर रुकी हुई थी। उसने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर चौकी प्रभारी कस्बा जफराबाद मनोज कुमार राय मय हमराहियों के मौके पर पहुंच गए। वहां महिला के लाश को नदी से बाहर निकलवाया। श्री राय ने बताया कि महिला शूट पहने हुए थी। उसकी उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के आसपास थी। लाश कई दिनों की लग रही थी। लाश पानी मे फूलने के कारण खराब होने लगी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी