JAUNPUR. बरसठी क्षेत्र के गनेशपुर सुखलालगंज गांव में आयोजित हुआ एक दिवसीय यथार्थ गीता पाठ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ भाग लिया। आयोजन स्थल रहा लक्ष्मीकांत और हरिकांत चक्रवर्ती का आवास, जहाँ पटना से पधारे श्रद्धा बाबा, स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के शिष्य, ने दिया गीता का गूढ़ और यथार्थ ज्ञान।

श्रद्धा बाबा ने अपने प्रवचन में बताया कि श्रीमद्भगवद्गीता ही सत्यनारायण व्रत की वास्तविक कथा है। उन्होंने लोक में प्रचलित कथाओं को तर्कविहीन और मनगढ़ंत बताया, और कहा कि आत्मा ही नर है, जबकि अर्जुन नारायण हैं-श्रीकृष्ण का गीता में दिया गया ज्ञान ही परम सत्य है।उन्होंने आग्रह किया कि मांगलिक अवसरों पर यथार्थ गीता पाठ ही वास्तविक धार्मिक अनुष्ठान है, जो जीवन में आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग खोलता है।इस अवसर पर विनय दुबे, दिनेश यादव, प्रज्ञा शुक्ला, राजेश यादव सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। संपूर्ण वातावरण भक्तिभाव और दिव्य ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा। यह आयोजन ना केवल एक धार्मिक परंपरा बना, बल्कि जनमानस को गीता के यथार्थ ज्ञान से जोड़ने की एक अद्भुत पहल भी साबित हुआ।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी