Breaking News

JAUNPUR. पिकअप ने पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, चौकी इंचार्ज समेत चार घायल, एक की हालत नाज़ुक

JAUNPUR. जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस टीम पर हमले की घटना सामने आई है। चवरी बाजार के पास पिकअप वाहन ने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए टक्कर मार दी। इस घटना में पराऊगंज पुलिस चौकी की इंचार्ज प्रतिमा सिंह समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए घटना रात करीब 12 बजे की है। पुलिस टीम गश्त के बाद थाना गद्दी जलालपुर सड़क मार्ग से पराऊगंज पुलिस चौकी लौट रही थी। चवरी बाजार के नजदीक थानागद्दी की तरफ जा रही पिकअप ने पहले बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों अरविंद और देवेंद्र को टक्कर मारी। इसके बाद करीब 500 मीटर आगे इस पिकअप ने चौकी इंचार्ज प्रतिमा सिंह की स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे व और सिपाही श्याम घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चौकी इंचार्ज प्रतिमा सिंह को पहले सीएचसी रेहटी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया अन्य तीन पुलिसकर्मी का इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में चल रहा है। प्रारंभिक जांच में इस घटना में पशु तस्कर का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। एसपी सिटी और पीआरओ सहित कई अधिकारी घायल चौकी इंचार्ज से मिलने ट्रामा सेंटर पहुंचे। पुलिस ने पिकअप वाहन की तलाश तेज कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!