Breaking News

JAUNPUR . सुरेरी में एक हफ्ते में दो पुलिस सहायता बूथ का हुआ उद्घाटन

JAUNPUR. सुरेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांधी घाट में नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस सहायता बूथ का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी मडियाहूं ने फीता काटकर किया। इस दौरान थानाध्यक्ष सुरेरी समेत पुलिसकर्मी और समाजसेवी मौजूद रहे। एक हफ्ते में थाना क्षेत्र के अंदर यह दूसरा पुलिस बुथ का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी ने किया।
सुरेरी थाना के गांधी घाट में नवनिर्मित पुलिस बूथ का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं गिरेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस बूथ के शिलापट्ट का पर्दा उठाते हुए फीता काट कर उद्घाटन किया। क्षेत्राधिकारी श्री सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सहायता बूथ पर हर समय पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे और हर पीड़ित व्यक्ति की 112 नंबर पुलिस की तरह त्वरित रूप से सहायता होगी। जिससे पीड़ित व्यक्ति को राहत मिलेगी और अपराधों में कमी आएगी। मैं तो कहता हूं की पुलिस बूथ पर हमेशा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से सहायता ले और जरूरत पड़े तभी थाने पर जाए।
थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पटेल ने कहा कि पुलिस बूथ के उद्घाटन का उद्देश्य है कि क्षेत्रीय लोगों को पुलिस की सहायता तत्काल मिल सके, पुलिस सूचना पर जल्द से जल्द पहुंच कर पीड़ित की सहायता कर सके। उद्घाटन कार्यक्रम से पूर्व क्षेत्र के कई संभ्रांत लोग ने थानाध्यक्ष तथा मडियाहूं सीओ का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस दौरान थाने के सभी स्टाफ पुलिसकर्मी और क्षेत्र के सभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!