JAUNPUR. जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र की रामदयालगंज बाजार स्थित सई नदी पुल पर बाइक एवं चार पहिया वाहन में टक्कर हो जाने से बाइक पर एसिड लेकर सवार युवकों के ऊपर एसिड गिर जाने से गंभीर रूप से जल गए। आसपास के लोगों ने एसिड Acid से जले युवकों को एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया है तीनों का इलाज चल रहा है।
बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे मड़ियाहूं थाना क्षेत्र स्थानीय नगर गोला बाजार निवासी प्रथम जायसवाल उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र रमेश जायसवाल, विष्णु सेठ उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र भोलू सेठ तथा अभिषेक मोदनवाल उम्र लगभग 26 वर्ष उपरोक्त तीनों लोग एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर शहर से एसिड Acid (तेजाब) खरीद कर घर वापस आ रहे थे। दोपहर लगभग एक बजे थाना लाइन बाजार अंतर्गत सई नदी पुल पर दूसरे तरफ से आ रही चार पहिया वाहन में टक्कर हो जाने से तेजाब मोटरसाइकिल सवार युवकों पर गिर गया जिससे तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। तत्काल आसपास के लोगों द्वारा मौके में पहुंचकर इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को देते हुए घायलों को सदर हॉस्पिटल जौनपुर भिजवाया गया, जहां से डॉक्टरों द्वारा बेहतर इलाज हेतु मोटरसाइकिल सवार प्रथम जायसवाल, विष्णु सेठ व अभिषेक मोदनवाल को वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी