Breaking News

JAUNPUR. तेजाब से झुलसे तीन मित्रों में एक मित्र की इलाज के दौरान हुई मौत, मड़ियाहूं का मामला

JAUNPUR. जिले की मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित निगम कटरा के बगल महतवाना निवासी अभिषेक मोदनवाल की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान रात में मौत हो गई। फिलहाल शव कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम के लिए अभी तक वाराणसी में ही है। मौत की समाचार पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बता दे कि शुक्रवार की दोपहर अभिषेक मोदनवाल गोला बाजार निवासी अपने दो मित्रों के साथ एक ही बाइक से जौनपुर से तेजाब लेकर आ रहे थे। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज बाजार स्थित सई पुल पर किसी वाहन से टक्कर हो गई टक्कर के बाद एसिड तीनों मित्रों के ऊपर गिर गया। जिससे तीनों मित्र गंभीर रूप से झुलस गए थे। प्रशासन ने जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। रात में इलाज के दौरान अभिषेक मोदनवाल की मौत हो गई मौत की समाचार जैसे ही गोला बाजार स्थित मृतक अभिषेक के परिजनों में पहुंची शोक की लहर दौड़ पड़ी और परिजनों में कोहराम मच गया। रात में ही आसपास के लोगों ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बधांया। सुबह अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!